Haryana: 'यह लोग देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं', कांग्रेस पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

Haryana Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में राजनीतिक नेता जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। नरवाना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण बेदी के समर्थन में चुनावी रैली का आयोजन हुआ। इस "संकल्प चुनाव रैली" में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यन पहुंचे। इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, जिसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद थे, जिससे एकजुटता का संकेत मिला।

योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक देश के अंदर शासन करने के बावजूद एक भी एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास जी और बीआर अंबेडकर के नाम पर नहीं किया। कांग्रेस ने केवल अपने व अपने पूर्वजों के नाम पर नामकरण किए हैं।

अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, तो मैं आह्वान करने आया हूं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में स्थित कुछ ओर थी आबादी का सबसे बड़ा राज्य किन स्थितियों में था। हर तीसरे दिन दंगे होते थे। अराजकता चर्म पर थी, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों का कोई सम्मान नहीं था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है।

साथ में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विघटनकारी मानसिकता के लिए जानी जाती है। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न खड़ा करते हैं। भारत की आस्था पर प्रहार करते हैं। भारत को अपमानित करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते। यह लोग देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। इन लोगों से उम्मीद करना भारत की समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रयास करेंगे, यह सोचना बेमानी होगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने भरोसा जताया कि नरवाना के लोग कृष्ण बेदी को चुनेंगे, जिससे राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उधर, केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जगाधरी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जगाधरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर के लिए वोट की अपील की। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है कांग्रेस की हवा कहकर लोगों को बहकने का काम कर रहे हैं। 10 साल भाजपा की सरकार रही है इससे कांग्रेस में हताशा है। अपने कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए इस प्रकार का प्रलोभन देंगे कि हमारी सरकार आएगी। लेकिन हरियाणा का इतिहास रहा है जिसकी सरकार केंद्र में होती है उसी की प्रदेश में सरकार बनती है तीसरी बार भी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़ी मजबूती से बनने जा रही है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के भाजपा में ज्वाइन करने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि यह रणनीति है और रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+