हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुश्ती vs कबड्डी, किस पर लग सकता है साक्षी मलिक का सियासी दांव?
Sakshi Malik vs Deepak Niwas Hooda: हरियाणा के खिलाड़ी खेल मैदान पर ही नहीं बल्कि सियासी दांव-पेंच में भी माहिर हैं। इसकी एक बानगी इसी साल प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुश्ती vs कबड्डी के रूप में भी देखने को मिल सकती है।
खबर है कि ओलंपिक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक अब 'सियासी दंगल' में दिखाई दे सकती हैं। साक्षी का मुकाबला भारतीय कबड्डी के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा से हो सकता है। हुड्डा ने तो चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया। साक्षी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

साक्षी मलिक हरियाणा के मोखरा गांव की रहने वाली हैं जबकि दीपक निवास हुड्डा गांव निंदाना से हैं। खास बात है कि मलिक और हुड्डा का गांव हरियाणा के रोहतक जिले महम विधानसभा क्षेत्र में है।
मीडिया की खबरों के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में साक्षी मलिक और दीपक निवास हुड्डा महम सीट पर आमने-सामने चुनाव लड़ सकते हैं। दीपक हुड्डा को भाजपा और साक्षी मलिक को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है।

NBT की एक खबर के अनुसार साक्षी मलिक की मां सुदेश और कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साक्षी मलिक के चुनाव लड़ने की खबरों की पुष्टि करने से परहेज किया है। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह कहा कि वक्त आने पर पार्टी साक्षी मलिक की उम्मीदवारी को लेकर फैसला लेगी।
साक्षी मलिक के चुनाव लड़ने की वजह
- भारतीय कुश्ती में साक्षी मलिक बड़ा नाम है। साल 2016 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था।
- ओलंपिक में पदक जीतने वाली साक्षी मलिक पहली भारतीय महिला हैं। साक्षी मलिक का गांव मोखरा में ज्यादातर लोग मलिक जाति से हैं। ऐसे में जातीय समीकरण भी इनके पक्ष में हैं।
- मोखरा गांव महम विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है।
महम विधानसभा सीट सियासी समीकरण
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी और चार बार के विधायक आनंद सिंह डांगी अपने बेटे बलराम को कांग्रेस की टिकट दिलाने के लिए पैरवी कर रहे हैं जबकि भाजपा की ओर पिछली बार शमशेर खरखड़ा ने चुनाव लड़ा था। वो इस बार अपनी पत्नी राधा अहलावत के लिए टिकट मांग रहे हैं।
महम सीट से वर्तमान में निर्दलीय बलराज कुंडू विधायक हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में कुंडू ने चार बार के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह डांगी को हराया था। साल 2024 के चुनाव देखने लायक होंगे कि मुकाबला खिलाड़ी vs खिलाड़ी या राजनेता vs राजनेता।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications