Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में जीती तो 3 डिप्‍टी CM बनाएगी कांग्रेस, किस ने की यह 'भविष्‍यवाणी'?

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 5 अक्‍टूबर से हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की 10 बाद वापसी हुई तो प्रदेश को 3 डिप्‍टी सीएम मिल सकते हैं। यह दावा कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने न केवल 9 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने बल्कि तीन डिप्‍टी सीएम वाला दावा कर डाला है। यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 70 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली है। इसलिए इस बार हरियाणा उप मुख्‍यमंत्री पद रेवाड़ी लेकर आएंगे।

deputy CM Haryana 2024

मीडिया से बातचीत में चिरंजीव ने कहा कि रेवाड़ी से ओबीसी चेहरे के तौर उनका दावा मजबूत है। टिकट को लेकर वे आश्‍वस्‍त हैं। वहीं, हरियाणा उप मुख्‍यमंत्री पद के लिए उनके दावे की तीन वजह हैं।

वजह नंबर एक

वे साल 2006 से राजनीति में सक्रिय हैं। यूथ कांग्रेस से लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में राष्‍ट्रीय सचिव व राजस्‍थान प्रभारी हैं।

वजह नंबर दो

इनके दादा राव अभय सिंह तीन बार और इनके पिता कैप्‍टन अजय सिंह यादव छह बार विधायक
रहे हैं। माने पुरानी राजनीतिक विरासत।

वजह नंबर तीन

रेवाड़ी को लंबे समय से मजबूत प्रतिनिधित्‍व सरकार में नहीं मिला है। इसलिए साल 2024 में रेवाड़ी से डिप्‍टी सीएम बनना जरूरी हो गया।

इन राज्‍यों में दो-दो डिप्‍टी सीएम

वर्तमान में तीन तो नहीं बल्कि कई राज्‍यों दो-दो उपमुख्‍यमंत्री जरूरी हैं। बिहार में सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्‍हा, राजस्‍थान में दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा, महाराष्‍ट्र में अजित पवार व देवेन्द्र फडणवीस, मध्‍य प्रदेश में राजेंद्र शुक्‍ला व जगदीश देवड़ा, छत्‍तीसगढ़ में विजय शर्मा व अरुण साव हैं।

किंगमेकर बनकर डिप्‍टी सीएम बने दुष्‍यंत चौटाला

हरियाणा में एक साथ एक से ज्‍यादा डिप्‍टी सीएम कभी नहीं रहे। विधानसभा चुनाव 2019 में दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी दस सीटें जीती तो सत्‍ता की चाबी इनके हाथ में आ गई। भाजपा ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और मनोहर लाल सीएम व दुष्‍यंत चौटाला डिप्‍टी सीएम बने। साल 2024 में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया था। दुष्‍यंत चौटाला 4 साल 137 तक डिप्‍टी सीएम पद पर रहे। दुष्‍यंत चौटाला से पहले चंद्र मोहन, हुकम सिंह, बनारसी दास गुप्‍ता, मंगल सिंह व चंद राम हरियाणा के डिप्‍टी सीएम रह चुके हैं।

क्‍या होता है डिप्‍टी सीएम पद?

किसी भी राज्‍य में उप मुख्‍यमंत्री का पद मतलब सत्‍ता सुख का गलियारा है, क्‍योंकि यह कोई संवैधानिक पद नहीं है। डिप्‍टी सीएम के पास सीएम तक तरह कोई संवैधानिक शक्तियां नहीं होती। यह एक तरह किसी नाराज सदस्‍य को खुश करने, सत्‍ता का संतुलन बनाए रखने या किसी गठजोड़ का नतीजा है। एक उप मुख्यमंत्री आमतौर पर गृह मंत्री या वित्त मंत्री के रूप में एक कैबिनेट पोर्टफोलियो रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+