Haryana Election 2024: हरियाणा में अबकी बार जातीय समीकरण किसकी बना रहा सरकार, जाट किसे देंगे वोट?
Jaat in Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 16 अगस्त को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने के मकसद से मैदान में उतर रही है जबकि कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए सियासी बिछात बिछा रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP), जनता जननायक पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLDP) सत्ता का खेल बिगाड़ने के लिए ताकत झोंक रही हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की सूचियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। जल्द ही उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। उम्मीदवार तय करने में हर कोई पार्टी जातीय समीकरण को साधना चाहती है। ताकि सोशल इंजीनियरिंग के जरिए हरियाणा की सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।
हरियाणा में कुल मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2,03,00,255 हैं, जो 90 सीटों के लिए 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे।

हरियाणा में किस जाति के कितने वोट?
जाट-22.2 प्रतिशत
दलित-21 प्रतिशत
पंजाबी-8 प्रतिशत
ब्राह्मण-7.5 प्रतिशत
अहीर-5.14 प्रतिशत
वैश्य-5 प्रतिशत
जाट सिख-4 प्रतिशत
मेव और मुस्लिम-3.8 प्रतिशत
राजपूत-3.4 प्रतिशत
गुर्जर-3.35 प्रतिशत
बिश्नोई-0.7 प्रतिशत
अन्य 15.91 प्रतिशत
किस पार्टी का किस जाति पर फोकस?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जेजेपी और आईएनएलडीपी उम्मीदवार होंगे। हरियाणा चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
जाट वोटों के भरोसे कांग्रेस
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे बड़ी ताकत जाट वोट हैं, जो 90 में से करीब 40 सीटों के चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं। जाटों के अलावा कांग्रेस दलित वोट को भी 'हाथ' में लेने पर जोर देती नजर आएगी।
ओबीसी वोटों के भरोसे भाजपा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा का फोकस अन्य पिछड़ा वर्ग और बणिया पर है। हालांकि भाजपा को सत्ता विरोध लहर का सामना करना पड़ सकता है। दस साल से भाजपा हरियाणा की सत्ता पर काबिज है।
आम आदमी पार्टी
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी गठबंधन करती नजर दिख रही है। सभी 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है। आम आदमी पार्टी का जोर भाजपा-कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाने का है।
जेजेपी व आईएनएलडीपी
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय पार्टी दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी और अभय चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी भी जातीय समीकरण साधने में जुटी है। दोनों का दलित वोटरों पर फोकस है।
खबर है कि इंडियन नेशनल लोकदल ने मायावती की बसपा से गठबंधन कर रही है। बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जेजेपी ने यूपी के नगीना सांसद व मायावती का विकल्प बनते दिख रहे दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications