हरियाणा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन में जा सकते हैं दुष्‍यंत चौटाला, BJP-कांग्रेस में किसे पहुंचाएंगे नुकसान?

Dushyant Chautala India Alliance News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दुष्‍यंत चौटाला कांग्रेस के लिए वोट कटवा साबित हो सकते हैं। इसका एक संकेत दुष्‍यंत चौटाला के उस बयान से भी मिलता है, जिसमें उन्‍होंने इंडिया गठबंधन में जा सकने की बात कही है।

एएनआई एडिटर स्मिता प्रकाश को दिए इंटरव्‍यू में जब दुष्‍यंत चौटाला से सवाल पूछा गया कि क्‍या वे इंडिया गठबंधन के साथ जाएंगे? चौटाला ने जवाब दिया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अगर नंबर उनके पक्ष में आए और उनकी पार्टी को प्राथमिकता मिली तो क्‍यों नहीं?

Dushyant Chautala ANI Interview

दुष्‍यंत चौटाला ने भाजपा के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। चौटाला बोले कि उन्‍होंने भाजपा का साथ दिया। साढ़े चार साल साथ रहे। रेसलर, किसानों के मसले पर भी जेजेपी का स्‍टैंड एनडीए से अलग नहीं रहा, मगर एनडीए में सम्‍मान नहीं मिला। ऐसे में आने वाले समय में भी एनडीए पर भरोसा कौन करेगा?

दुष्‍यंत चौटाला को बुलाया किसने-मनोहर लाल

उधर, दुष्‍यंत चौटाला के एनडीए पर भरोसा नहीं करने और इंडिया गठबंधन में जाने के संकेत देने का सवाल हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से किया गया तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें (दुष्‍यंत चौटाला) को बुलाया किसने था?

2019 में जेजेपी ने बनाई थी भाजपा सरकार

उल्‍लेखनीय है कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें लेकर दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपी) किंगमेकर की भूमिका में थी, क्‍योंकि बहुमत के लिए जरूर 46 सीटें किसी भी एक पार्टी को नहीं मिली थी। भाजपा को सर्वाधिक 40 सीटें मिली थी। जेजेपी के साथ देकर भाजपा की सरकार बनवा दी थी।

साल 2024 में टूट गया था भाजपा-जेजेपी गठबंधन

तब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री और दुष्‍यंत चौटाला उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए थे। जनवरी 2024 में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। भाजपा ने अल्‍पमत की सरकार बनाई और खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्‍यमंत्री बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+