Haryana elections 2024: कांग्रेस कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी, किन्हें कहां से मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को नाम शामिल किए हैं। इस लिस्ट में अनिरूद्ध चौधरी और बलराम डांगी के अलावा 7 और नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में अपना दूसरा कदम बढ़ाते हुए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अभी तक कांग्रेस ने कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आज चुनावी दांव में गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है, वहीं वर्धन यादव पर बादशाहपुर से दांव खेला है।
हालांकि कांग्रेस के पहला सूची पर घमासान खत्म नहीं हुआ है। इस बीच पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की इस कैंडिडेट्स लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ उचाना कलां विधानसभा सीट से बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में ये नाम शामिल
पहली सूची के बाद आज कांग्रेस के द्वारा जारी दूसरी सूची में 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की ये घोषणा काफी सोची समझी सी प्रतित हो रही है। जहां कांग्रेस ने महम से बलराम डांगी, थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, टोहाना से परमवीर सिंह, बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी,और को कांग्रेस ने मौका दिया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications