हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस में बढ़ती जा रही बगावत, क्‍या बागी अबकी बार भी हाथ में नहीं आने देंगे सत्‍ता?

Haryana Congress candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के हाथ में सत्‍ता आएगी या नहीं? इस सवाल का जवाब 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 को मतगणना के बाद ही मिल सकेगा। फिलहाल कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने में जुटी है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से 41 पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष 49 सीटों के प्रत्‍याशियों का ऐलान भी होने ही वाला है।

हरियाणा में कांग्रेस उम्‍मीदवारों के 41 नाम घोषित होते ही भगदड़ मच गई। इस्‍तीफों का दौर शुरू हो गया। कई नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ दिया और दूसरी पार्टी में चले गए। कांग्रेस में बगावत बढ़ती गई तो दस साल बाद हरियाणा की सत्‍ता में वापसी का ख्‍वाब अबकी बार भी अधूरा ही रह जाएगा।

Kumari Selja vs Bhupinder Singh Hooda

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, बगावत

  • साढौरा विधानसभा क्षेत्र में रेणु बाला के नामांकन के कारण बृजपाल और पिंकी छप्पर ने पार्टी छोड़ दी है।
  • नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री रामकुमार वाल्मीकि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
  • शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में जेजेपी से आए रामकरण काला की उम्मीदवारी के कारण प्रेम हिंगाखेड़ी नाराज हो गए।
  • बरोदा में इंदुराज सिंह नरवाल को टिकट मिलने से जीतेंद्र हुड्डा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे डॉ. कपूर नरवाल ने तो नरवाल की वजह से पार्टी ही छोड़ दी।
  • जुलाना में विनेश फोगट की उम्मीदवारी के कारण परमेंद्र सिंह ढुल समेत कई नेता नाराज हो गए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा vs शैलजा कुमारी

हरियाणा महासंग्राम 2024 में कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी से इनकार नहीं किया जा सकता। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सिरसा से सांसद, बड़ा दलित चेहरा और कांग्रेस महासचिव शैलजा कुमारी का सियासी टकराव तो खुलकर सामने आ चुका है। शैलजा कुमारी ने सीएम पद की दावेदारी ठोक दी है जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी प्रत्‍याशी तय करने में अपनी चला रहे हैं।

आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं होता देख कांग्रेस ने 6 सितंबर 2024 की रात को 32 उम्‍मीदवारों की दो सूची जारी की, जिसमें 28 मौजूदा विधायकों पर भी दांव लगाया गया। खबर है कि कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची में कुमारी शैलजा से ज्‍यादा भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चली है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 28 और कुमारी शैलजा गुट के 4 नेताओं को टिकट गया है।

इधर, न्यूज18 इंडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में कुमारी शैलजा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि वे अपने घर में तय करें कि मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इंटरव्‍यू में शैलजा ने खुद को सीएम पद की दावेदार बताया। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान शैलजा ने यहां तक दिया था कि वे जहां भी जाती हैं। कार्यकर्ता उन्‍हें सीएम कहकर बुलाते हैं।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति

हरियाणा में साल 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके भाजपा ने सरकार बनाई। कांग्रेस बीते 10 साल से हरियाणा की सत्‍ता से दूर है। पिछले चुनाव में तो भाजपा ने 40 और कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थी। भाजपा ने 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी से गठबंधन करके सरकार बना ली थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहा, मगर बात नहीं बनी। सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस सभी 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि राहुल गांधी चाहते थे कि कांग्रेस और आम आदमी के बीच गठबंधन हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+