हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: क्या कुमारी सैलजा होंगी कांग्रेस CM फेस? AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताई शर्त
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची पर मंथन कर रही है। भाजपा ने सिरसा सांसद कुमारी शैलजा को सीएम फेस घोषित करने की चुनौती कांग्रेस को दे रखी है। खुद शैलजा चुनाव लड़ना चाहती है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अगर कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? जिसने चुनाव जीता उसे या चुनाव हारा हुआ भी सीएम बन पाएगा? इस सवाल का जवाब हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने दिया है।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस सीएम चेहरे पर हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि "हां, ऐसा हो सकता है (कि जो लोग चुनाव नहीं लड़ते हैं वे भी सीएम बन सकते हैं)। कोई भी खुद को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर सकता है, बशर्ते उस व्यक्ति के पास विधायकों का समर्थन और पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद हो।"
उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि "हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी इच्छा है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा। कांग्रेस की सच्ची सिपाही होने के नाते मैं आपको बता सकती हूं कि हाईकमान का आशीर्वाद जिसे मिलता है। वहीं, मुख्यमंत्री बनता है। दावेदार कई हो सकते हैं लेकिन अंतिम मंजूरी हाईकमान की होगी।"
कुमारी शैलजा के बयान से पहले दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में तय हुआ था कि कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार नहीं होंगे। बैठक के बाद खुद पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने इसकी पुष्टि की थी।













Click it and Unblock the Notifications