Haryana Election Result: 8 अक्टूबर को होगा जीत-हार का फैसला! जानिए कहां चेक कर सकते हैं चुनाव परिणाम
Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और एग्जिट पोल भी सामने आ चुका है, अब जनता को इंतजार है रिजल्ट का। 8 अक्टूबर, मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर (Haryana-Jammu and Kashmir Election Result) के विधानसभा चुनाव के नतीजे मतगणना के बाद सामने आ जाएंगे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई थी और उसी शाम एग्जिट पोल भी सामने आ गए थे।
एग्जिट पोल के रुझान की माने तो हरियाणा में कांग्रेस का 10 साल का सूखा खत्म होता नजर आ रहा है। तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है। हालांकि, एग्जिट पोल कितने सही होते हैं ये नतीजों के बाद ही पता चलेगा। 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसके बाद धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगेगी। पहला परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। मतदाता विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से रिजल्ट से अपडेट रह सकते हैं।
यह भी देखें: Haryana Exit Poll 2024: सैनी, हुड्डा से लेकर विनेश फोगाट तक, जानें हरियाणा की 10 हॉट सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

विधानसभा क्षेत्रों के नवीनतम रुझान और परिणाम भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिसमें रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए वास्तविक समय के डेटा शामिल होंगे। इसके साथ-साथ आप हमारी वेबसाइट oneindia hindi के माध्यम से भी मतगणना के लेटेस्ट रुझान से अपडेट रह सकते हैं।
कहां चेक करें हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के रुझान (Haryana Election Counting Update)
ECI की आधिकारिक वेबसाइट: results.eci.gov.in
वोटर हेल्पलाइन ऐप: यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, जो उपयोगकर्ताओं को विजेता, अग्रणी या पीछे चल रहे उम्मीदवारों के साथ-साथ क्षेत्रवार या राज्यवार परिणामों को ट्रैक करने की अनुमति देता है।
इसके अतिरिक्त, पाठक चुनाव परिणामों की व्यापक कवरेज के लिए Oneindia Hindi पर भरोसा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारे Oneindia hindi के YouTube चैनल पर भी रुझान देख सकते हैं।
एग्जिट पोल्स ने क्या भविष्यवाणी की?
एग्जिट पोल्स के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पुनरुत्थान की ओर अग्रसर है। विभिन्न सर्वेक्षणों के अनुसार, कांग्रेस 44 से 61 सीटें जीत सकती है, जो 90 सदस्यीय विधानसभा में 46 के बहुमत के निशान को आराम से पार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), जो लगातार तीसरे कार्यकाल की कोशिश कर रही है, उसके 18 से 32 के बीच सीटें जीतने की उम्मीद है।
इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे (C Voter): कांग्रेस 50-58 सीटें, बीजेपी 20-28 सीटें
दैनिक भास्कर पोल (DB Poll) : कांग्रेस 44-54 सीटें, बीजेपी 15-29 सीटें, जेजेपी 0-1, आईएनएलडी 1-5, आप 0-1
रिपब्लिक भारत-मेट्रिज़ पोल (Matrize): कांग्रेस 55-62 सीटें, बीजेपी 18-24 सीटें, जेजेपी 0-3, आईएनएलडी 3-6, आप: शून्य
हरियाणा में इस बार कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
इस बार के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 75.36 फीसदी मतदान प्रतिशत सिरसा में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम 56.49 परसेंट वोटिंग फरीदाबाद में देखी गई।
यह भी देखें: Haryana C Voter Exit Poll 2024:हरियाणा में खत्म होगा कांग्रेस का सूखा? इतनी सीटों के साथ सत्ता में होगी वापसी!












Click it and Unblock the Notifications