हरियाणा में बच्चों को जल्दी जगाने के लिए मंदिर-मस्जिद के स्पीकर से होगी अनाउंसमेंट, मंत्री ने बताए इसके लाभ
हरियाणा में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें, इसके लिए सरकार ने धार्मिक स्थलों से बच्चों को उठाने के लिए अनाउंसमेंट करवाने का ऐलान किया था। शिक्षा मंत्री ने निर्देश के बचाव में बयान दिया है।

Recommended Video
हरियाणा सरकार ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जल्दी जगाने के लिए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च से लाउडस्पीकर से घोषणा करने का आदेश दिया है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए सुबह जल्दी उठने के लिए हरियाणा के शिक्षा विभाग ने ये आदेश दिया है। इसके तहत धार्मिक स्थलों में लगे लाउड स्पीकर से अनाउसमेंट की जाएगी कि स्टूडेंट उठ जाए और परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई करने में जुट जाएं। वहीं इस आदेश को परित करने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सरकार के निर्देश का बचाव करते हुए बताया कि इस आदेश से क्या लाभ होगा।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को उठाने के लिए दिया है ये आदेश
बता दें हरियााा सरकार ने हाल ही में छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए सुबह जल्दी उठने के लिए मंदिरों और मस्जिदों द्वारा घोषणा करने के लिए कहा था। इसके साथ ही राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा 22 दिसंबर को जारी पत्र में स्कूलों के सभी सरकारी प्राचार्यों को याद दिलाया गया था कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए केवल 70 दिन शेष हैं और उन्हें बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी कहा गया है।
बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा में मदद मिलेगी
वहीं अब शिक्षा मंत्री गुर्जर ने धार्मिक स्थलों पर छात्रों को सुबह जल्दी लाउडस्पीकर से जगाने संबंधी निर्देश का बचाव करते हुए कहा कि इससे बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा में मदद मिलेगी।
सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से दिमाग तेज होता है
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने कहा "बच्चों के हित के लिए हमने सुबह धार्मिक स्थलों से घोषणा कर बच्चों को पढ़ाई के लिए जगाने को कहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कहा जाता है कि सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से दिमाग तेज होता है।पढ़ाई में अधिक एकाग्रता से मन लगता है। यह हमारा प्रयास है। जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में लाभ होता है। यदि समाज और माता-पिता इस प्रयास में सहयोग करते हैं, तो बच्चे निश्चित रूप से अच्छी पढ़ाई करेंगे।
बच्चों को इसका लाभ मिले और वे अच्छी पढ़ाई करें
हरियाणा के मंत्री ने कहा कि नतीजे देखने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। हम चाहते हैं कि बच्चों को इसका लाभ मिले और वे अच्छी पढ़ाई करें। राज्य के शिक्षा विभाग ने स्कूल के अधिकारियों से कहा है कि वे माता-पिता से अपने बच्चों को सुबह 4.30 बजे जगाने के लिए कहें ताकि तैयारी के लिए सुबह के समय का उपयोग किया जा सके।
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने इस फैसले की आलोचना की
कांग्रेस नेता और हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने निर्देश की आलोचना करते हुए कहा कि यह राज्य की चरमराती शिक्षा प्रणाली से लोगों का ध्यान हटाने के लिए जारी किया गया है। सरकार को राज्य में चरमराती शिक्षा प्रणाली को ठीक करने की आवश्यकता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार को बुनियादी ढांचे में सुधार करना चाहिए और इस तरह के निर्देश जारी नहीं करने चाहिए। ऐसा लगता है कि राज्य की चरमराती शिक्षा प्रणाली से यह जनता का ध्यान भटकाने के लिए जारी किया गया निर्देश है।"












Click it and Unblock the Notifications