कृषि मंत्री बोले- 2021-22 का हरियाणा बजट किसानों की आय बढ़ाने वाला होगा, पिछली बार 3270 करोड़ दिए थे
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि, हमारा आगामी बजट किसानों की आय बढ़ाने वाला साबित होगा। मंत्री ने कहा कि, राज्य के 2021-2022 के बजट में हम कृषि के लिए कई अहम घोषणाएं करेंगे।' बीते रोज हरियाणा सरकार की कैबिनेट-मीटिंग हुई। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बजट सत्र की तारीखों का ऐलान किया गया। बताया गया कि, हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 5 मार्च से शुरु होगा।

Recommended Video
जिस दिन बजट आएगा, उसमें कृषि क्षेत्र को आवंटित किये जाने वाले बजट में अच्छी खासी वृद्धि होने की संभावना है। यह बात जेपी दलाल की अध्यक्षता में हुई कृषि विभाग के बजट के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। बताया गया कि, राज्य सरकार ऐसी नीतियां बनाने के लिए काम कर रही है जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-2021 में कृषि क्षेत्र को 3270 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस वर्ष इसके बढऩे की संभावना है जो किसानों को अपनी कृषि तकनीकों को उन्नत करने और आगे बढऩे में मदद करेगा।
दलाल ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी अधिकारियों को कहा। बैठक में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications