VIDEO: नौकरी से निकाले गए अध्यापकों ने दी सरकार को चेतावनी, 'बहाल करो नहीं तो हम बन जाएंगे मुस्लिम'
रेवाड़ी। हरियाणा में नौकरी से निष्कासित किये गए पी.टी.आई. अध्यापक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज अध्यापकों ने रेवाड़ी में सरकार को चेतावनी दी कि या तो हमें बहाल करें नहीं तो हम मुस्लिम धर्म अपना लेंगे। अध्यापकों ने रेवाड़ी जिला सचिवालय के बाहर खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन करते हुए इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि एक महीने के अंदर सरकार ने निष्कासित किये गए 1983 पीटीआई अध्यापकों की बहाली नहीं की तो हम मुस्लिम बन जाएंगे।
Recommended Video

अध्यापकों ने कहा कि, हम मुस्लिम धर्म गुरुओं को बुलाकर मुस्लिम धर्म को अपनाने पर विवश हो जाएंगे। धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। कहा कि '10 साल नौकरी करने के बाद अगर किसी को सड़क पर लाने का काम किया है तो वह है प्रदेश की खट्टर सरकार। हमें बेरोजगार किया जा रहा है।'

ज्ञातव्य है कि, कुछ समय पूर्व इन अध्यापकों की बहाली को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि आप माननीय उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय से बहाली के आदेश का कागज का टुकड़ा ही ला दो तो तुम्हे बहाल कर दिया जाएगा। आदेश के बावजूद प्रदेश सरकार से अध्यापकों को राहत नहीं मिली। धरने पर जुटे लोगों का कहना है कि, अब प्रदेश के 1983 पीटीआई अध्यापकों के सामने सिवाए अंधकार के कुछ नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications