ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक साथ खेलेंगी हरियाणा की तीन सगी बहनें, घर पर ही पिता कराते हैं प्रैक्टिस

गुरुग्राम, 20 मार्च: अभी भी कुछ लोग बेटियों को बोझ समझते है और उनके जन्म को लेकर ताने मारते है। ऐसे लोगों को यह सक्सेस स्टोरी आईना दिखाती है। यह सक्सेस स्टोरी तीन सगी बहनों की है। हरियाणा के छोटे गांव वजीराबाद की रहने वाली यह तीनों सगी बहन विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आपको बता दें, पहले भी इन तीनों बहनों ने कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Gurugram: Three real sisters will participate in World Taekwondo Championships

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया यादव, गीता यादव और रितु यादव का चयन हुआ है। खास बात यह है कि यह अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड है, जब किसी चैंपियनशिप में तीन सगी बहनें एक साथ उतर रही हों। इससे ना सिर्फ इन बहनों के गांव का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन होगा।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था चयन
विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। इसमें देशभर के 1050 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस ओपन चयन प्रक्रिया में गुरुग्राम के वजीराबाद की रहने वाली तीनों बहन प्रिया यादव, गीता यादव और रितु यादव का अपनी-अपनी श्रेणी में चयन हो गया। इस बात की सूचना 17 मार्च को मिली तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और होली की खुशी दोगुनी हो गई।

कोई नौकरी नहीं करते पिता जितेंद्र
वजीराबाद गांव निवासी जितेंद्र सिंह यादव नौकरी नहीं करते। वह किराये से मिलने पैसों से पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीन बेटियों के अलावा, छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है। ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है।

घर पर पिता जितेंद्र ही करते हैं प्रैक्टिस
प्रिया यादव, गीता यादव और रितु यादव को उनके पिता जितेंद्र यादव ही घर पर प्रैक्टिस करते हैं, वो प्रैक्टिस के लिए किसी कोच के पास नहीं जाती। जितेंद्र ने बताया कि उनकी तीनों बेटियां रोजाना सुबह चार घंटे और शाम को भी चार घंटे प्रैक्टिस करती है। उन्होंने घर पर ट्रेनिंग के लिए आधुनिक खेल उपकरण भी लाकर रख हुए हैं, ताकि बेटियों को प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। बेटियां भी अभ्यास में जुटी रहती हैं।

पहले भी तीनों बेटियां देश का नाम कर चुकी है रोशन
विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने के बाद तीनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद है कि पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी। पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि गीता वर्ष 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साउथ एशिया गेम्स 2019 में रजत पदक जीत चुकी है। छोटी बेटी रितु भी 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार पदक जीती है। बड़ी बेटी प्रिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी है। प्रिया ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+