उम्रकैद भुगत रहा राम रहीम जेल से बाहर आएगा, हरियाणा सरकार ने 21 दिन की छुट्टी को मंजूरी दी

रोहतक। रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकर मेहरबान हो गई। राम रहीम के लिए सरकार ने आज 21 दिन की छुट्टी को मंजूरी दे दी। सरकार के इस फैसले को पंजाब और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम कई मामलों का गुनहगार है और उसके लाखों अनुयायी हैं।

Gurmeet Ram Rahim Singh : 21-day furlough approved by Haryana government

बता दें कि, राम रहीम काफी समय से जेल से बाहर आने की जुगत में था। उसने कई बहानों से पहले भी पैरोल के लिए एप्लीकेशन लगाए थे। उसके कोरोना पॉजिटिव निकलने की भी खबरें आई थीं, हालांकि बाद में जांच-पड़ताल में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी तरह एक डॉक्टर ने राम रहीम के पेट में कैंसर के लक्षण भी बताए थे। वहीं, राम रहीम खुद की मां की तबियत खराब होने पर भी जेल से बाहर आने में सफल रहा था। इस बार सरकार ने उसकी 21 दिन की फरलो को मंजूरी दे दी है तो कई तरह के सवाल उठेंगे। राम रहीम के पंजाब और हरियाणा राज्यों में लाखों की तादाद में अनुयायी हैं।

news

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने पिछले दिनों जब हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में कोरोना-वैक्सीन ली तो यह बात उसने जेल से चिट्ठी लिखकर खुद बताई। उसने लिखा था, "मैं न सिर्फ अपनी मां को, बल्कि अपने अनुयायियों को भी एहतियातन वैक्सीन लगवाने और कोविड गाइडलाइंस फॉलो करने की अपील कर रहा हूं।" हालांकि, उसका पैगाम सामने आने के अगले ही दिन बठिंडा के डेरा सलाबतपुरा में एक बड़े आयोजन में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। इस दौरान कई राजनेताओं की उपस्थिति भी देखी गई। जिससे इस आयोजन को डेरे के शक्ति प्रदर्शन के रूप में माना गया, वहीं इस दौरान कोविड गाइडलाइंस की पूरी तरह उपेक्षा होती नजर आई।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim को मिली 21 दिन की फरलो, Haryana Govt ने दी मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    अदालत में राम रहीम के खिलाफ बहुत से मामले चल रहे हैं। जिनमें सबसे चर्चित मामला था, शिष्याओं से बलात्कार का। आरोप थे कि, वो शिष्याओं से किसी गुफा में दुष्कर्म करता है और मारने की धमकियां भी देता था। ऐसे ही एक मामले में फिलहाल राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। उसे एक मैनेजर की हत्या मामले में भी दोषी पाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+