'किसानों से मुकदमे वापस होंगे', आंकड़े बताते हुए CM बोले- हरियाणा में सिर्फ 46 पोस्टमॉर्टम हुए, देंगे मुआवजा

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों से मुकदमे अब वापस लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा सत्र में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अभी तक किसान आंदोलन के दौरान पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 276 केस दर्ज हुए हैं। जिनमें से 4 मामले अति गंभीर प्रकृति के हैं। वहीं, 272 मामलों में से 178 मामलों में चार्जशीट तैयार की गई है। 158 मामले अभी तक अनट्रेस हैं।

किसानों से मुकदमे वापसी में जुटी सरकार

किसानों से मुकदमे वापसी में जुटी सरकार

किसानों से मुकदमे वापसी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि, 8 मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और 4 मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट फाइल कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारे यहां 29 मुकदमों के रद्द करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि, मुकदमे वापसी को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों की किसान नेताओं से बातचीत हुई थी, जहां इस बारे में सहमति बनी।

हरियाणा में 46 किसानों का पोस्टमॉर्टम हुआ

हरियाणा में 46 किसानों का पोस्टमॉर्टम हुआ

किसानों को मुआवजा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, इस बारे में हमारी अभी किसानों से बातचीत चल रही है। किसान नेताओं का कहना है कि पूरे आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा लोगों की जान गई। वहीं, हरियाणा सरकार इतने बड़े आंकड़े से सहमत नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि, सीआईडी की रिपोर्ट के मुताबिक 46 किसानों का पोस्टमॉर्टम हुआ है।

किसानों को मुआवजे पर चल रही बातचीत

किसानों को मुआवजे पर चल रही बातचीत

बातचीत में किसानों द्वारा 73 मृतक किसानों को हरियाणा का बताया है। हालांकि, अभी इस मामले में जांच जारी है और मुख्यमंत्री का कहना है कि, इसके बाद ही बातचीत करके मुआवजे के संबंध में फैसला लिया जाएगा। किसानों के नेता राकेश टिकैत यह कह चुके हैं कि सरकार को मारे गए सभी किसान भाइयों के लिए मुआवजा देना होगा।

इधर, पंजाब में चल रहा किसानों का प्रदर्शन

इधर, पंजाब में चल रहा किसानों का प्रदर्शन

अभी उत्तर रेलवे, सीपीआरओ की ओर से बताया गया है कि, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कारण वहां पिछले 24 घंटों में 280 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। जबकि विरोध-प्रदर्शन से पिछले 4 दिनों में 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+