सरकार ने हरियाणा में कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल बढ़ाया, वेतन भी बढ़कर मिलेगा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उन्हें वेतन भी बढ़ा हुआ मिलेगा। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, सराकर ने कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल पहली जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इस अवधि में कंप्यूटर फैकल्टी की मासिक तनख्वाह 18000 रुपए होगी, जबकि लैब अटेंडेंट की तनख्वाह 12000 रुपए रहेगी। पहले यह कम मिलती थी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी एक पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है।

सरकार द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी
वहीं, प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भी बड़ा फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि, अब एनडीए जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के जरिये जाएगा और यह सुविधा केवल सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए होगी।

नितिन कुमार यादव को कार्यभार भी सौंपा
वहीं, अब सरकार ने आयुक्त एवं सचिव, रोजगार विभाग तथा महानिदेशक, आपूर्ति एवं निपटान नितिन कुमार यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा यमुनानगर जिले के इंचार्ज का कार्यभार भी सौंपा है। इससे पहले यमुनानगर जिले का इंचार्ज मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव निर्वाचन विभाग तथा प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और प्रबंध निदेशक, हरियाणा वित्तीय निगम अनुराग अग्रवाल को लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications