हरियाणा में AAP के समर्थन के बिना नहीं बनेगी सरकार, रोड शो में बोले केजरीवाल
AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के समर्थन में रोड़ शो में किया। जेल से बाहर निकलने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल का यह पहला रोड शो है। इस दौरान उन्होंने कहा, इन्होंने मेरे को जेल में डाल दिया था, 5 महीने झूठे फर्जी केस करके। इन्होंने मुझे जेल में तोड़ने की पूरी कोशिश की, इनका मकसद था केजरीवाल को झुका दो। सामान्य कैदियों को जेल में जो सुविधाएं मिलती हैं, इन्होंने मुझे वो भी नहीं दी। पता नहीं जेल में क्या करना चाहते थे मेरे साथ।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के अंदर हमने प्राइवेट स्कूलों में गुंडागर्दी बंद कर दी। हरियाणा में भी प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी खत्म कर देंगे। कंवरपाल गुर्जर ने 10 साल में जगाधरी के लिए कोई काम किया हो तो बताएं। हरियाणा में सरकार आम आदमी पार्टी के सपोर्ट के बिना नहीं बनेगी। कंवरपाल गुर्जर ने 10 साल में जगाधरी के लिए कोई काम किया हो तो बताएं।

केजरीवाल ने हरियाणा की जनता से कहा दिल्ली के अंदर हमने सरकारी स्कूल शानदार कर दिए, हरियाणा में भी करके दिखा देंगे। आम आदमी पार्टी की इस बार इतनी सीट आ रही है, जो भी सरकार बनेगी आपके वोट के बिना नहीं बनेगी। बताया गया जगाधरी पीतल के बर्तनों का हब होता था लेकिन बीजेपी ने आपको गरीबी, भ्रष्टाचार और महंगाई बेरोजगारी दी।












Click it and Unblock the Notifications