Harsh Chhikara Net Worth: 1000 की शादी करवाई, 150 भात भरे, बांटे ₹ 50Cr.,अब गोहाना चुनाव में ₹ 6Cr. दांव पर
Harsh Chhikara Biography In Hindi: हर्ष छिकारा चुनाव परिणाम मतगणना में भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा को 57055, कांग्रेस को जगबीर सिंह मलिक को 46626 और निर्दलीय हर्ष छिकारा को 14761 को वोट मिले हैं। हर्ष छिकारा को 42294 वोट मिले हैं। भाजपा ने गोहाना सीट 10429 वोटों से जीती है। हर्ष छिकारा तीसरे स्थान पर रहे हैं।
दरअसल, हर्ष छिकारा की छवि गरीब परिवार की बेटियों की शादी करवाने, बिना भाइयों की बहनों के भात भरने और जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करने वाले शख्स है। जबकि हर्ष छिकारा न केवल बिजनेसमैन हैं। ना कोई नौकरी करते हैं और ना इनका परिवार पैसा वाला है। खुद किराए के मकान में रहता है। ऐसे में गोहाना के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष छिकारा की कमाई पहेली बनी हुई है।

सबसे पहले खुद हर्ष छिकारा से जानिए कि उन्होंने अब तक क्या-क्या काम करवाए हैं। गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष छिकारा ने बताया कि उन्होंने अब तक ऐसी 1000 बेटियों की शादी करवा चुके हैं, जिनके मां-बाप नहीं थे। बिन भाइयों की 150 बहनों के भात भी भरे हैा। करीब 50 करोड़ रुपए से लोगों की मदद कर दी।

अब जानिए हर्ष छिकारा की संपत्ति
साल 2024 में 35 साल की उम्र के हो चुके हर्ष छिकारा के पिता का नाम देविंदर कुमार है। हर्ष छिकारा के घर का पता 2238/23, सेक्टर 23, सोनीपत हरियाणा है।
हर्ष छिकारा ने गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 में हलफनामे में संपत्ति का भी विवरण दिया है, जो इस प्रकार है।
हर्ष छिकारा के पास
- हाथ में नकदी-1,80,000
- बैंक एफडी-2 लाख 68 हजार 106, 19 हजार 893 रुपए, 1 लाख 61 हजार 422 रुपए
- सोना-80 ग्राम बाजार कीमत 6 लाख रुपए
- कुल चल संपत्ति-12 लाख 29 हजार 422 रुपए
पत्नी मोनिका के पास
- हाथ में नकदी-1 लाख 60 हजार
- बैंक एफडी-2 लाख 47 हजार 619 रुपए, 3,00,000 रुपए, 7 लाख 20 हजार 023 रुपए
- इंश्यारेंस-15 लाख रुपए
- सोना-500 ग्राम बाजार कीमत 37 लाख 50 हजार। चांदी- 2 किलोग्राम बाजार कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए
- कुल चल सम्पत्ति-68 लाख 57 हजार 643 रुपए
- कुल अचल संपत्ति-जमीन 47 लाख रुपए
- कार ऋण-15 लाख 57 हजार 847 रुपए
चुनाव में 6 करोड़ रुपए दांव पर
हर्ष छिकारा ने बताया कि उनके चुनाव पर लोगों के छह करोड़ रुपए दांव लगे हुए हैं। उनके चुनाव को लेकर लोगों ने जमीन, ट्रैक्कर की शर्त लगा रखी है। ऐसे लोगों से हर्ष छिकारा ने अपील की है कि जुआ-सट्टा से दूर रहें।
गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार
भाजपा अरविंद शर्मा
कांग्रेस जगबीर सिंह मलिक
जजपा कुलदीप मलिक
बसपा दिनेश कुमार
आप शिव कुमार रंगीला
गोहाना विधायकों की सूची
- 1967 में राम धारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1968 में राम धारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1972 में राम धारी गौड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1977 में चौ. गंगा राम लठवाल स्वतंत्र राजनीतिज्ञ
- 1982 में चौ. किताब सिंह मलिक लोकदल
- 1987 में किशन सिंह लोकदल
- 1991 में चौ. किताब सिंह मलिक स्वतंत्र राजनीतिज्ञ
- 1996 में जगबीर सिंह मलिक हरियाणा विकास पार्टी
- 2000 में राम कुवार भारतीय राष्ट्रीय लोकदल
- 2005 में चौ. धर्मपाल सिंह मलिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2009 में चौ. जगबीर सिंह मलिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2014 में चौ. जगबीर सिंह मलिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2019 में चौ. जगबीर सिंह मलिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications