इस्लाम कबूल करवाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी पत्नी की प्राइवेट फोटोज
नई दिल्ली। लव जिहाद के कई मामले आपने पढ़ें और देखें होंगे, जहां शादी के बाद लड़का या लड़की के धर्म को परिवर्तिन करवा दिया जाता है। हरियाणा के पंचकुला में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए पति ने न केवल उसपर दवाब बनाया, मारपीट की बल्कि उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
एएनआई के मुताबिक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने कहा है कि उसने प्यार में पड़कर एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली। शुरू-शुरू में सब ठीक था, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसके पति और ससुरालवाले उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दवाब बनाने लगे।
महिला ने कहा कि उसका पति उसे धमकी देता कि अगर उसने इस्लाम नहीं कबूला तो वो उसे तलाक दे देगा। जब इस धमकी के बावजूद भी महिला ने अपना धर्म नहीं बदला तो उसके पति और उसके दोस्तों ने उसकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस्लाम न कबूलने वाली अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसके पति ने उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कर दी। महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications