गौ तस्करी के शक मे 12वीं के छात्र की हत्या के बाद पिता बिलखते हुए पूछ रहे एक ही सवाल
हरियाणा के फरीदाबाद में जिस तरह से 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद लगातार यह मामला सुर्खियों में है। आर्यन तस्कर को गौर रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आर्यन के पिता सियानंद मिश्रा सदमे में हैं, अपने मासूम बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।
आर्यन के पिता सवाल कर रहे हैं आखिर इतनी सारी गोली चली और लेकिन उनके बेटे को ही क्यों गोली लगी। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर यह अधिकार किसने इन लोगों को दिया है कि गौ तस्करों को गोली मार दें। आर्यन के पिता ने कहा कि हम पंडित हैं और हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। हम तो परदेसी हैं, यहां कमाने-खाने आए हैं।

30 किलोमीटर तक किया था पीछा
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी के पास आर्यन की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अनिल, किशन, वरुण, आदेश और सौरव के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि ये लोग गौरक्षक हैं और इन्होंने गोली चलाने से पहले करीब 30 किलोमीटर तक आर्यन की कार का पीछा किया था।
मुखबिर ने दी थी जानकारी
बता दें कि 23 अगस्त की रात को गौरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिली कि डस्टर और फॉर्च्यूनर कार में संदिग्ध गौ तस्कर सवार हैं। पटेल चौक पर आर्यन की कार को इनमें से एक समझकर उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। जब ड्राइवर भागने के लिए गाड़ी की गति बढ़ा रहा था, तो उन्होंने उसका पीछा किया और गोली चलानी शुरू कर दी।
टोल प्लाजा के पास मारी गोली
गदपुरी टोल प्लाजा पर आर्यन के कान के पास गोली लगी, जबकि वह ड्राइवर के बगल में बैठा था। जैसे ही कार रुकी, उसके सीने में एक और गोली लगी। इससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। एसीपी क्राइम ब्रांच अमन यादव ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच के लिए कमिश्नर ने कई टीमें लगाई थीं।
आरोपियों को दो दिन की पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब पीड़ित परिवार से बात करके उन्हें जिसपर भी शक है उनकी पहचान करने में जुट गई है।
एसीपी अमन यादव ने बताया कि 24 अगस्त की रात को आर्यन की गोली लगने से हाईवे पर मौत हो गई थी। पांच दिन बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications