Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Garhi Sampla Kiloi Chunav 2024: गढ़ी सांपला किलोई में मंजू हुड्डा ने बताया जीत का प्‍लान, मुकाबला पूर्व CM से

Garhi Sampla Kiloi Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हॉट सीटों में से एक गढ़ी सांपला किलोई सीट पर मुकाबला हुड्डा Vs हुड्डा है। यहां हरियाणा के दो बार के सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्‍ठा की दांव पर लगी है। भाजपा ने उनके सामने गैंगस्‍टर की पत्‍नी मंजू हुड्डा को मैदान में उतारा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्‍याशी मंजू हुड्डा के लिए गढ़ी सांपला किलोई सीट की विधायक बनना आसान नहीं है, क्‍योंकि यहां हरियाणा विधानसभा चुनाव 2000 से कांग्रेस के अलावा कोई और पार्टी नहीं जीत पा रही है। कांग्रेस ने हरियाणा की राजनीति में 50 साल से सक्रिय 77 साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर मौका दिया है।

Manju Hooda Interview

भाजपा उम्‍मीदवार मंजू हुड्डा की उम्र 30 साल है। युवाओं और महिलाओं के वोटों में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने इनको टिकट दिया है। 8 अक्‍टूबर को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि मंजू हुड्डा ने कांग्रेस के दो दशक पुराने गढ़ को ढहा दिया या इस बार भी भाजपा जीत को तरसती रही।

रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार मंजू हुड्डा से वन इंडिया हिंदी टीम की खास बातचीत। (Manju Hooda, BJP Candidate Interview)

यहां देखें वीडियो

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना।

Garhi Sampla Kiloi Chunav 2024

Recommended Video

    गढ़ी सांपला किलोई में मंजू हुड्डा ने बताया जीत का प्‍लान, मुकाबला पूर्व CM से

    गढ़ी-सांपला-किलोई, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

    वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस (58312 वोटों से जीत)
    कुल वोटर-220035 पुरुष-117669 महिला-102366

    मंजू हुड्डा, भाजपा उम्‍मीदवार

    • उम्र-30 साल
    • शिक्षा-एमए
    • करियर-रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस उम्‍मीदवार

    • उम्र-77 साल
    • शिक्षा-स्‍नातक
    • करियर-50 साल से ज्‍यादा राजनीति में सक्रिय हैं। दो बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भी बन चुके हैं।

    सीट का गणित-इस सीट पर साल 2000 से 2019 तक लगातार कांग्रेस का कब्‍जा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+