हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला आज होंगे तिहाड़ जेल से रिहा, बैन हटवाने की अपील करेंगे
गुड़गांव। हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला आज रिहा हो रहे हैं। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि, चौटाला अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल पहुंचेंगे। जहां वह कागजी कार्यवाही पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करेंगे। उसके बाद अपने निवास स्थल गुड़गांव लौटेंगे। इस दौरान उनके पौत्र कर्ण चौटाला उनकी देखरेख करेंगे। इनेलो समर्थकों का कहना है कि, कर्ण चौटाला अब ओम प्रकाश चौटाला के सारथी बनकर रहेंगे।

फिर से सक्रिय होंगे सियासत में
चौटाला के करीबियों के मुताबिक, तिहाड़ से रिहाई के बाद ओम प्रकाश चौटाला चुनाव आयोग के पास चुनाव लड़ने के 6 साल के प्रतिबंध को हटवाने की अपील करेंगे। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज हो गई हैं। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि, वह आगामी उपचुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, समर्थकों में चर्चा हो रही है कि, वे किसान आंदोलन में भी शामिल हो सकते हैं और आंदोलन के जरिए फिर से सियासत में सक्रिय हो सकते हैं।

विधानसभा के 5 बार सदस्य रह चुके
इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही हैं। वह पांच बार (1970, 1990, 1993, 1996 और 2000) हरियाणा विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। साल 1989 में वह पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद वर्ष 1990, 1991 और 1999 में भी वह मुख्यमंत्री बने। चौटाला का जन्म 1 जनवरी, 1935 को सिरसा, हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ था और उनकी शिक्षा-दीक्षा उनके गृहनगर में ही हुई थी। वह पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे हैं। एक दौर में, चौधरी देवी लाल ने हरियाणा संघर्ष समिति की मुहिम में हिस्सा लिया था, जिसका उद्देश्य हरियाणा के लोगों को न्याय दिलवाना और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना था।

ऐलनाबाद के उपचुनाव में उतरेंगे?
ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तैयारियां करेंगे, यह हालांकि अभी तय नहीं हुआ। यह भी सच है कि फिलहाल सिर्फ ऐलनाबाद में उपचुनाव होना है। उसके बाद फिर पूर्ण चुनाव 2024 में होंगे। ऐलनाबाद के उपचुनाव में अभय चौटाला के ही मैदान में उतरने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे का नाम ही अभय चौटाला है। अभय चौटाला विधायक रह चुके हैं। इस साल उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात कहते हुए विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications