Haryana News: पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले क्यों बुलाई टी-मीटिंग, पूर्व सीएम खट्टर ने बताई वजह
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कहा कि मोदी उन लोगों को चाय पर बुलाते हैं। जिन्हें वे मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। 7 एलकेएम पर चाय बैठक में भाग लेने के बाद भाजपा सांसद मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की एक रस्म है कि वे लोगों को चाय बैठक के लिए अपने आवास पर बुलाते हैं। वे केवल उन्हीं लोगों को बुलाते हैं। जिन्हें वे अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी थीं। जो मैंने पूरी कर ली हैं। पीएम मोदी ने मुझे अगले 24 घंटे दिल्ली में रहने के लिए कहा है। बैठक में मेरे अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ
पीएम मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कवायद चल रही है। पीएम मोदी ने अपने आवास पर एक टी-पार्टी का आयोजन किया है। चर्चा है कि इस पार्टी में उन सांसदों को आमंत्रित किया गया है। जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है। कुछ देर में मंत्रिमंडल का अधिकृत रूप से एलान हो जाएगा। मंत्रियों को कैबिनेट और राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलवा दी जाएगी।

हरियाणा के ये नेता टी-पार्टी में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय पर चर्चा के लिए जिन सांसदों को आमंत्रित किया है। उसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे। ऐसे में माना जा रहा है कि तीनों नेताओं को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का यह बयान सामने आया है।
आपको बता दे कि आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले पीएम आवास पर चाय पार्टी आयोजित की गई है। इसमें उन नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications