Haryana BJP Candidates: हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची, इस फॉर्मूले से तय हुए नाम

Haryana BJP Candidates: हरियाणा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 और 30 अगस्‍त को नई दिल्‍ली में होगी। भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में 20-25 नामों की घोषणा हो सकती है। 29 की रात को सूची जारी होने की संभावना है।

पहले यह चर्चा थी कि भाजपा अपने सभी उम्‍मीदवारों की दो ही सूची जारी कर सकती है कि जिसमें 45-45 प्रत्‍याशी शामिल हो सकते हैं।

First list of Haryana BJP candidates

हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी भाजपा ने सभी 90 सीटों का पैनल तैयार कर लिया है और सबसे मजबूत और सबसे कमजोर सीटों पर प्रत्‍याशी पहले उतार सकती है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयार उम्‍मीदवारों के पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति 28 अगस्‍त को चर्चा करने वाली थी, मगर बैठक नहीं हो पाई। अब 29 व 30 अगस्‍त को बैठक रखी गई है।

भाजपा ने सैलजा पर ली चुटकी

उधर, हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर अपनी चलाई। दीपेंद्र के साथ कुमारी सैलजा भी निपटाई। सैलजा का पत्‍ता काटने के बाद अब रणदीप सुरजेवाला की बारी है, क्‍योंकि केंद्र हो या राज्‍य, कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद।

कुमारी सैलजा बोलीं कि 'मेरी कांग्रेस के प्रति पूरी वफादारी है। औरों से मेरी वफादारी कांग्रेस को लेकर 19 की बजाय 21 ही होगी।'

हरियाणा भाजपा के संभावित उम्‍मीदवार

मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि कई उम्‍मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। इन पर फिस आलाकमान की मुहर लगनी बाकी है।

लाडवा से नायब सिंह सैनी
लोहारू से जेपी दयाल
तोशाम से श्रुति चौधरी
आदमपुर से भव्‍य विश्‍नोई
बावल से बनवारी लाल
पलवल से दीपक मंगला
बल्‍लभगढ़ से मूलचंद शर्मा
पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु
बादली से ओपी धनखड़
नांगल चौधरी से अभय सिंह जाटव
पदौदी से सत्‍यप्रकाश जरावता
महेंद्रगढ़ से राम बिलास शर्मा
बवानीखेड़ा से बिशंबर वाल्मीकि
फरीदाबाद से विपुल गोयल
जींद से कृष्‍ण मिडढा
पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता
जगाधारी से कंवरपाल
थानेसर से सुभाष सुधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+