बगीचे में खेल रहीं थीं 4 बेटियां, तभी एक को तेंदुआ खींच ले गया, पिता ने पीछा करके बचाई जान

वेरावल। बगीचे में 4 लड़कियां खेल में मग्न थीं, तभी वहां एक तेंदुआ चला आया। तेंदुए ने उन लड़कियों में से 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को वह अपने मुंह में भरके ले जाने लगा। वहां चीख-चिल्लाहट मच गई। इससे उस बच्ची के पिता एवं अन्य लोगों को पता चला। पिता बेटी को बचाने दौड़े। पीछा करके आखिरकार बेटी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। बाद में बेटी को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे 21 टांके आए।

leopard in hindi

तेंदुए के हमले की यह घटना गुजरात में वेरावल की सूत्रपाड़ा तहसील के लोढवा गांव के पास सोलाज गांव की सीमा में घटी। जहां शाम के समय एक तेंदुआ सात साल की बच्ची को दूर तक खींच ले गया था। बच्ची को उसने मुंह में भर लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि, लड़की के पिता और गांव के अन्य लोग उसे छुड़ाने में कामयाब हो गए। बच्ची के पिता ने बताया कि, हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। गांव के लोगों ने कहा कि, घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है।

leopard in hindi

इस इलाके में तेंदुए पहले भी देखे जाते रहे हैं। दरअसल, लोढवा गांव के निकट माइन्स होने के कारण झाड़ियां रही हैं। इसी कारण तेंदुआ का आना-जाना रहता है। इससे किसान परिवारो में भय का माहौल बना रहता है। बीते 2 महीनों में चार लोगों पर तेंदुए का हमला होने की बात सामने आई है। वहीं, प्रासली गाव में दो और बरूला के बाद अब लोढवा में भी इस तरह की घटना हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+