उम्र में दोगुने बड़े पड़ोसी के साथ भागी बेटी, लवमैरिज से गुस्साए पिता ने किया कत्ल, कहा- बहुत हाथ जोड़े थे
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में एक पिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। बेटी का कसूर यह था कि, वो अपने पड़ोस में रहने वाले शख्स के साथ घर से भागी थी। वो शख्स उम्र में उससे दोगुना बड़ा था। शख्स से उसने लव मैरिज कर ली थी। पिता ने परिवार की बदनामी के डर से उसे बहुत समझाया भी था। हालांकि, वह नहीं मानी। फिर उसे मार डालने की नीयत से साजिश रचकर पिता ने फोन किया। वह आई तो उसकी जान ले ली। हालांकि, उसकी लाश को ठिकाने लगाने के दौरान जुर्म सामने आ गया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया।

हत्यारोपी पिता की पहचान विजयपाल के तौर पर हुई है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने कहा कि, मुझे दोस्त ने धोखा दिया। मैंने बेटी (नाम कनिका) को उससे रिश्ता तोड़ने के लिए बहुत समझाया, हाथ जोड़े-पैर भी पकड़े। मगर, उसने एक न सुनी। उसके बाद बदनामी के डर से उसे मारना पड़ा। विजयपाल के मुताबिक, बेटी 19 साल की थी और उसका दोस्त (वेद प्रकाश) 43 साल का है। गोत्र भी एक थे। फिर भी दोनों ने लवमैरिज कर ली। उसके दो दिन बाद बेटी घर आई थी। बदनामी के चलते विजयपाल राई छोड़कर सपरिवार रोहतक में रहने लगा। 3 जून को बेटी बिना बताए फिर वेद प्रकाश के पास चली गई तो उसे बहुत गुस्सा आया। जिस पर 14 जून को बेटी की हत्या कर वेद प्रकाश को फंसाने की साजिश रची। बेटी की हत्या कर दी और फिर आरोप उसके पति वेदप्रकाश पर लगा दिए। पुलिस ने इसलिए वेद प्रकाश के घर दबिश दी।
हालांकि, तब पुलिस को वेद प्रकाश नहीं मिला। उधर, कनिका द्वारा बनाई गई एक वीडियो ने हत्यारे पिता की पोल खोल दी। पुलिस ने पिता को ही पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो वारदात कुबूल ली। उसने कहा कि, मैंने उसके हाथ पकड़ लिए थे और रिश्तेदार ने चुन्नी से गला दबा दिया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications