पंजाब के पूर्व डिप्टी CM बादल को किसानों ने हरियाणा में दिखाए काले झंडे, BKU बोली- गलती हो गई
हांसी। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को किसान प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा में काले झंडे दिखाए। सुखबीर सिंह बादल का काफिला उस वक्त रामायण टोल प्लाजा पर से गुजर रहा था। हालांकि, उसके कुछ समय बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के पदाधिकारी ने इसके लिए खेद भी जताया। भाकियू के जिला युवा प्रधान कुलदीप खरड़ ने कहा कि, गलती से ऐसा हुआ। वहीं, सुखबीर सिंह बादल के खेमे की ओर से कहा गया कि, प्रदर्शनकारियों ने बिना जाने-परखे ही काले झंडे दिखा दिए।

ज्ञातव्य है कि, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर खुद किसान आंदोलनकारियों को सपोर्ट करती आ रही हैं। किसान आंदोलन की खातिर हरसिमरत कौर ने मोदी सरकार के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। हरसिमरत कौर पंजाब से सांसद हैं। इनका दल अकाली शिरोमणि है, जिससे सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुखबीर सिंह बादल और उनका पूरा कुनबा किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाता रहा है। हरसिमरत खुद किसान आंदोलन में सक्रिय रही हैं। ऐसे में उनके पति व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को काले झंडे दिखाना...कुछ किसान प्रदर्शनकारियों के लिए झटका साबित हुआ। बताया जा रहा है कि, गलत सूचना मिलने की वजह से किसान प्रदर्शनकारियों ने ऐसा कर डाला। उन्होंने सोचा कि इसमें भाजपा या उसकी ही सहयोगी पार्टी के नेता की गाड़ी है। इसलिए, झंडे दिखाते वक्त किसानों को नहीं मालूम था कि किस नेता को झंडे दिखाए हैं।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का काफिला दिल्ली की तरफ आ रहा था। उसी दौरान किसान प्रदर्शनकारी दिल्ली साइड की लेन पर एकत्रित हो गए थे और उन्हें काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। बाद में किसान नेताओं ने माना कि, उन्हें गलती से काले झंडे दिखाए गए हैं।

14 विपक्षी दलों के नेता मिले थे किसानों से
पिछले दिनों 14 राजनीतिक दलों के नेता किसानों को समर्थन देने की बात करते हुए दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए विपक्ष के नेताओं के साथ आए। सभी ने वहां किसानों की संसद में हिस्सा लिया। नए 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन किया। हरसिमरत कौर ने कहा कि, सरकार किसानों के हक को दबा नहीं सकती।












Click it and Unblock the Notifications