फर्जी निकला खोरी गांव में तोड़फोड़ के बीच मां का बेटियों को छुरा मारने वाला वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस
फर्जी निकला खोरी गांव में तोड़फोड़ के बीच मां का अपनी बेटियों को छुरा मारने वाला वीडियो, फरीदाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस
फरीदाबाद, 19 जुलाई: हरियाणा के खोरी गांव में तोड़फोड़ के दौरान एक हत्याकांड की अफवाह फैली थी। एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा था खोरी गांव में चल रहे तोड़फोड़ अभियान के कारण एक महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की छुरा मारकर हत्या की और फिर खुद की जान ले ली। अब फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में खोरी गांव के एक निवासी के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी वीडियो वायरल के आरोप में केस दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो 16 जुलाई को वायरल हुआ था। लेकिन ये वीडियो फर्जी निकला।

खोरी गांव में अराजकता फैलाने के लिए वायरल की गई थी फर्जी वीडियो
फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने कहा है, वीडियो 16 जुलाई को वायरल हुआ था। इस मामले की जांच में पता चला कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक फर्जी वीडियो सोच-समझकर वायरल करवाया था। इस वीडियो का खोरी गांव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सूरज कुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के इरादे से फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों से फरीदाबाद पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

हत्या के वायरल वीडियो का खोरी गांव से कोई संबंध नहीं है: पुलिस
शनिवार देर रात एएसआई गुलशन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआई गुलशन कुमार ने कहा है कि गश्त के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिली थी, जिसमें दिखाया गया था कि गांव में मकान टूटने की वजह एक महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों का गला चाकू से काटकर हत्या की और फिर खुद क भी जान ले ली। लेकिन इस वीडियो का खोरी से कोई लेना देना नहीं है।

खोरी गांव में जारी है तोड़फोड़ अभियान
बता दें कि इस बीच खोरी गांव में इस हफ्ते चौथे दिन भी तोड़फोड़ का काम जारी रहा। शुक्रवार को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निर्माण और विध्वंस कचरे को साफ करने पर ध्यान केंद्रित करने के कारण काम रोक दिया गया था। लेकिन अब तोड़फोड़ फिर से शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications