दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बीच से ही टूट गया पुल, दो ट्रक और बाईक नहर में गिरी

जब बीच से ही टूट गया पुल, दो ट्रक और बाईक नहर में गिरी

फरीदाबाद (हरियाणा)। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक नहर पर बना पुल अचानक ही ढह गया। इस हादसे में दो ट्रक और कुछ मोटर साइकिलें नहर में गिर गई। इतना ही नहीं हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर भी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पहुंच गया। तुरंत ही राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

हरियाणा के फरीदाबाद की घटना

हरियाणा के फरीदाबाद की घटना

जानकारी के मुताबिक हादसा हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ है। यहां सेक्टर 55 और सेक्टर 25 के बीच नहर पर बना एक पुल अचानक ही बीच से टूट कर नहर में ही ढह गया। जिस समय ये घटना घटी उस समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे। पुल ढहने की वजह से दोनों ट्रक नहर में फंस गए। तीन बाइक भी पुल गिरने की वजह से नहर में गिर गई।

कुछ लोगों के घायल होने की खबर

कुछ लोगों के घायल होने की खबर

घटना की तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। अचानक ही पुल बीच से टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रहा बड़ा सा ट्रक गुजर रहा था। जैसे ही पुल ढहा, ट्रक नहर में गिर गया और फंस गया। बताया जा रहा है कि तीन बाइक भी नहर में गिर गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

राहत और बचाव का काम तेज

राहत और बचाव का काम तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुल प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले उस तरफ से गुजर रहे यातायात को रोका गया। पुल ढहने की सूचना के बाद वहां लोगों का हुजूम टूट पड़ा। काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने हालात को काबू में किया। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+