हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में एक्शन, दर्ज हुई FIR
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कुछ शरारती तत्वों ने बना डाला फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कुछ शरारती तत्वों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सामने आई है। इस मृत्यु प्रमाण पत्र के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इन लोगों ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी इस मृत्यु प्रमाण पत्र को अपलोड कर दिया है। किसी ने फर्जी आईडी बनाकर मनोहर लाल खट्टर का 10 फरवरी को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना डाला है। इस मृत्यु प्रमाण पत्र में कोई बार कोड नहीं है, जिसकी वजह से इसे फर्जी करार दिया है।
इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अहम बात यह है कि सोनभत्र के पन्नूगंज में कोई पीएचसी नहीं है। हालांकि यहां पर चतरा ब्लॉक में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन यहां से पिछले एक साल में कोई मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की इसकी तलाश में जुट गया है।

जिन शरारती तत्वों ने वेबसाइट पर प्रमाण पत्र अपलोड किया है उसमे मनोहर लाल के पिता का नाम हरबंश लाल बताया गया है। इसमे मृत्यु की तारीख 5 मई 2022 दर्ज की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश ठाकुर ने विभागीय जांच का आदेश दिया था। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ पन्नगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस हरकत के पीछ जो भी लोग हैं उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हरकत के पीछे किसका हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications