हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने से पहले भाजपा को मिला ECI का नोटिस

ECI notice to BJP Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर मंथन कर रही है। पहली सूची जारी होने से पहले ही भाजपा को चुनाव आयोग का नोटिस मिल गया है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा भाजपा हैंडल पर एक्स पर एक पोस्ट को गंभीरता से लिया है। पोस्‍ट के चुनाव प्रचार वीडियो में एक बच्चे का उपयोग किया गया है, जो चुनाव संबंधी गतिविधियों और प्रचार में बच्चों के उपयोग पर रोक लगाने वाले ईसीआई दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।

ECI notice to BJP Haryana

सीईओ हरियाणा द्वारा तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के लिए भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ईसीआई के नोटिस का भाजपा को 29 अगस्‍त शाम छह बजे तक जवाब देना है।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक साथ एक अक्‍टूबर को मतदान होना है। चार अक्‍टूबर को मतगणना है।

इधर, भाजपा ने गुरुग्राम में प्रदेश स्‍तरीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अब उम्‍मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने में जुटी है। भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची 29 अगस्‍त को आने की चर्चा है।

भाजपा और इनेलो ने हरियाणा की चुनाव तारीख बदलने की मांग को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख रखा है, जिस पर 27 अगस्‍त को चुनाव बैठक की बैठक, जिसमें 25 सितंबर और 7 अक्‍टूबर की नई तिथि पर सिर्फ चर्चा की गई। चुनाव आयोग ने नई तिथि को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। चार अक्‍टूबर को मतगणना का दिन तय किया है।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 40 सीटें प्राप्‍त की थी। बहुमत का आंकड़ा 46 सीट था। ऐसे में भाजपा ने 10 सीट जीतने वाली जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खटटर सीएम व दुष्‍यंत चौटाला डिप्‍टी सीएम बने थे। साल 2024 में जेजेपी और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। फिर भाजपा ने नायब सिंह सैनी को मुख्‍यमंत्री बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+