Haryana Election New Date: क्‍या है मुक्तिधाम मुकाम, जिसकी वजह से ECI ने बदली हरियाणा चुनाव की तारीख?

Bishnoi Voters Haryana: चुनाव आयोग आज शाम को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखें बदली हैं। अब हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्‍टूबर की बजाय 5 अक्‍टूबर 2024 को मतदान और 8 अक्‍टूबर 2024 को मतगणना होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की डेट बदलते समय भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिश्‍नोई समाज के सदियों पुराने आसोज अमावस्‍या वार्षिकोत्‍सव का हवाला देते हुआ कहा कि बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Muktidham Mukaam Fair 2024 of bishnoi samaj

आइए जानते हैं आखिर जानते हैं बिश्‍नोई समाज की वजह से क्‍यों बदलनी पड़ी चुनाव तारीख?

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के कार्यालय सचिव हनुमान राम बिश्‍नोई ने बताया कि राजस्‍थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील में गांव मुकाम में श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का समाधि स्‍थल है, जिसमें दुनियाभर के बिश्‍नोई समाज की गहरी आस्‍था है। यहां पांच सौ से ज्‍यादा साल से मेला भरता है।

1-2 अक्‍टूबर को मुक्तिधाम मुकाम मेला 2024

श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का समाधि स्‍थल पर हर साल आसोज की अमावस्‍या पर मेला भरता है, जिसे मुक्तिधाम मेले के नाम से भी जाना जाता है। मेले में हरियाणा से भी लाखों श्रद्धालु सपिरवार आते हैं। इस बार मेला 1 व 2 अक्‍टूबर 2024 को भर रहा है।

Haryana Election New Date

उधर, 16 अगस्‍त 2024 को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के 1 अक्‍टूबर को मतदान व 4 अक्‍टूबर को मतगणना की तिथि तय की थी। जिसे अब बदल दिया है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा, इनेलो और अखिल भारतीय बिश्‍नोई महासभा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने की मांग की। ऐसे में 31 अगस्‍त को ECI ने नई तिथि घोषित की है।

Haryana Election New Date

हरियाणा में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अखिल भारतीय बिश्‍नोई महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष देवेंद्र बुडिया ने बताया कि हमारी मांग पर चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें बदली हैं। इसके लिए ECI का धन्‍यवाद है। उम्‍मीद है कि अब हरियाणा में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।

देवेंद्र बिश्‍नोई ने बताया कि यूं तो मुक्तिधाम मुकाम का पांच दिवसीय मेला 29 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा, मगर सबसे ज्‍यादा भीड़ एक व दो अक्‍टूबर को होगी। हरियाणा समेत देशभर से करीब 5 लाख श्रद्धालु मेले में आएंगे। हरियाणा से बिश्‍नोई समाज के लाखों लोगों के अलावा पर्यावरण प्रेमी व शोध करने वाले भी खूब आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+