हरियाणा रोडवेज की 4,500 बसों में शुरू होगा ई-टिकटिंग सिस्टम, CM बोले- हर बस में CCTV भी होंगे
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ऐलान किया है कि, प्रदेश में बसों के लिए ई-टिकटिंग का सिस्टम शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा रोडवेज की बसों के 4,500 फ्लीट में ई-टिकटिंग का सिस्टम 6 महीने बाद शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, हर बस में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि, सरकार का आज लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास का एक बड़ा टेंडर हुआ है।
मुख्यमंत्री ने खेल एवं पैरालंपिक को लेकर भी बड़ी बात कही। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, जैसे ओलंपिक में हरियाणा एक अग्रणी प्रदेश रहा, वैसे ही पैरालंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने 19 में से 6 पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री बोले कि, हमारे लिए 18-20 सितंबर के आसपास कोई कार्यक्रम आयोजित करने की संभावना बन रही है। उन्होंने कहा कि, अब हम सभी पैरालंपिक खिलाड़ियों को बुलाकर उनका सम्मान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बीते रोज हरियाणा भवन में 'इंटरनेशनल हरियााणा एजूकेशन सोसायटी' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार हरियााणा के युवाओं की विदेशों में पढ़ने व नौकरी करने के सपने को साकार करेगी। मुख्यमंत्री बोले कि, 'विदेश सहयोग विभाग' स्थापित करने वाला हरियााण देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में छात्रों को डिग्री के साथ पासपोर्ट देने वाली पहली सरकार हमारी ही है। उन्होंने बताया कि, अब तक 3,000 युवाओं के पासपोर्ट बनवाए भी जा चुके हैं।
इस दौरान ब्रिटेन के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने भी संबोधन दिया। जिसमें उन्होंने हरियााणा के मुख्यमंत्री के साथ हुई एक पुरानी मुलाकात के अनुभवों को साझा किया। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से जुडे डॉ. राजवीर दहिया ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की व्यापक संभावनाओं का विवरण दिया। 'इंटरनेशनल हरियााणा एजूकेशन सोसायटी' के संस्थापक ने कहा कि, सरकार ने बच्चों के लिए बेहतर पॉलिसी बनाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications