हरियाणा को मिला डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2020, अत्योंदय सरल पोर्टल के लिए मिला ये सम्मान
नई दिल्ली। Digital India award 2020 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणा को डिजिटिल इंडिया अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया है। हरियाणा सरकार को ये सम्मान सरकारी विभागों से लेकर निगम और बोर्ड की योजनाओं, नीतियों सहित सेवाओं की जानकारी बेहतर रूप में ऑनलाइन दिए जाने के लिए दिया है। मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सुशासन परियोजना के निदेशक डाक्टर राकेश गुप्ता और उनकी टीम को ये सम्मान दिया गया।

रामनाथ कोविंद और रविशंकर प्रसाद जुड़े वर्चुअल तरीके से
वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी जुड़े। इस कार्यक्रम में हरियाणा को अत्योंदय सरल पोर्टल के लिए डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 'एक्सीलैंड इन डिजिटल गवर्नेंस' की श्रेणी में प्लेटिनम अवॉर्ड दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications