गुरुग्राम की तरह पंचकूला के विकास की क़वायद तेज़, सीएम खट्टर तैयार कर रहे प्लान
हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव होने में काफ़ी वक्त है लेकिन सभी सियासी पार्टियां अभी से ही अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार करने में जुट गई है।
चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2022। हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव होने में काफ़ी वक्त है लेकिन सभी सियासी पार्टियां अभी से ही अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार करने में जुट गई है। एक तरफ़ आम आदमी पार्टी अपने हरियाणा में पांव पसार रही है, तो वहीं दूसरी तरफ़ खट्टर सरकार भी अपने जनाधार को बरक़रार रखने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला विकास संबधित कई बातें कही। इसके साथ कई सरकारी योजनाओं के जरिए जनता को मिलने वाले लोन के प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को दिए।

पंचकूला को 300 करोड़ से ज़्यादा की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पंचकूला की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। गुरुग्राम की तरह पंचकूला में भी कई विकास कार्य किए जाएंगे जिससे पंचकूला भी गुरुग्राम के बराबर बन जाएगा। पंचकूला में जन विकास रैली के दौरान सीएम खट्टर ने पंचकूला को 300 करोड़ से ज़्यादा की सौगात दी। वहीं मुख्यमंत्री मनोहरव लाल खट्टर ने रैली स्थल से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

'पंचकूला में लिखी जाएगी विकास की इबारत'
सरकारी योजनाओं के जरिए जनता को मिलने वाले लोन के प्रमाण पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सीएम खट्टर का शुक्रिया अदा किया। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा की पंचकूला हरियाणा की मिनी राजधानी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंचकूला का विकास होना चाहिए था उस गति से पूर्व की सरकारों ने विकास नहीं किया, लेकिन अब पंचकूला में विकास की इबारत लिखी जाने वाली है।

'गुरुग्राम की तर्ज़ पर होगा पंचकूला का विकास'
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए वादे को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। पंजाब में जनता से जो वादे किए गए थे उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि सरकार बनते ही सारे वादों को अमलीजामा पहनाने की केजरीवाल ने गांरटी दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किए सारे वादों को पूरा किया है। अब आने वाले दिनों में पंचकूला की तस्वीर बिल्कुल बदलने जाएगी। ऐसा विकास कार्य किया जाएगी की पंचकूला को लोग गुरुग्राम के बराबर देखेंगे।
ये भी पढ़ें: हरियाणा: एक चिंगारी से ख़ाक हुई किसानों की मेहनत, टूट गया परिवार, जानिए पूरा मामला ?












Click it and Unblock the Notifications