तौकते चक्रवातीय तूफान अब हरियाणा की तरफ आ रहा, डिप्टी CM बोले- लोग घर के अंदर ही रहें
चंडीगढ़। अरब सागर से पनपा चक्रवातीय तूफान "तौकते" महाराष्ट्र और गुजरात में भारी नुकसान पहुंचाने के बाद उत्तर-मध्य भारत पहुंच चुका है। इसकी वजह से पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में बारिश हो रही है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, चक्रवात अब हरियाणा की तरफ आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरों में रहें। बेजां बाहर न घूमें।

दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया, "तूफान के चलते गुरुवार शाम तक हरियाणा के तमाम ज़िलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान को देखते हुए हम दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि घर के अंदर ही रहें।"
इससे पहले मौसम विभाग से सूचना मिली कि, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के बाद अब चक्रवात हरियाणा की ओर मुड़ गया है। इसी वजह से बुधवार से दिल्ली-एनसीआर समेत कई प्रांतों में लगातार बारिश हो रही है।

दिल्ली में बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कल यहां मई महीने की सबसे अधिक बारिश ( 60 मिमी) हुई है। इससे पहले 59 मिमी बारिश मई 1976 में हुई थी। लगातार बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट आई है लेकिन बारिश के कारण दिल्ली जलमग्न हो गई है। जगह -जगह पानी का जलजमाव हो गया है। लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में Orange Alert जारी किया जा चुका है। कल दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में 31.3 मिलीमीटर और पालम में 27.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ठंड जैसे दिन हो गए, दिन में अंधियारा
केवल दिल्ली ही नहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल से भारी बारिश का दौर जारी है, कई जगहों पर तो बारिश होने के कारण बिजली गुल हो गई है और तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ में तो बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद यहां एकदम से ठंड जैसी स्थिति हो गई है। वहीं, कई राज्यों में घने बादल छाए हुए हैं।
-
Delhi Dehradun Expressway: ₹11,800 करोड़ की लागत, 4 फेज और ढाई घंटे का सफर, एक्सप्रेसवे की खास बातें -
नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी अरेस्ट -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications