हरियाणा में अब तक मिले कुल 241 मरीजों में से 106 मरीज ही अब अस्पताल में, बाकी ठीक हुए

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मंगलवार तक 241 मामले सामने आए। यहां कुल मरीजों में से आधे से ज्यादा को ठीक कर दिया गया। अस्पतालों में कोरोना से जूझ रहे मरीजों की संख्या आज महज 106 रह गई। जिनमें से सबसे ज्यादा 31 मरीज नूंह के हैं। इसके अलावा 7 जिले ऐसे हैं, जहां कोई भी एक्टिव कोरोना मरीज नहीं हैं।

covid 19 haryana live

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। विभाग की ओर से बताया गया कि, मंगलवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में 1 नया मरीज आया। वहीं 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। राज्य में फैले कोरोना के पीछे तबलीगी जमात से संबंधित लोगों की संख्या ज्यादा रही। यहां आधे से ज्यादा मरीजों का ताल्लुक जमात से है।

हरियाणा में संक्रमित जमातियों का कुल आंकड़ा 133 पहुंच गया है। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह (मेवात) जिले से है। अकेले नूंह में कुल 42 जमाती संक्रमित मिले। इसके अलावा पलवल में 31, फरीदाबाद में 23 और गुरुग्राम में इनकी संख्या 15 दर्ज हुई। जिन जिलों में एक-एक जमाती संक्रमित मिला, वे हैं- कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत। अम्बाला में 5, पंचकूला में 7, यमुनागर में 3 एवं भिवानी में 2 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ये सभी लोग दिल्ली की मरकज से लौटे थे। जिन्हें राज्य की अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+