हरियाणा: कोरोना से संक्रमित व्यापारी ने मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में कपड़े से लगाया फंदा, मौत

अम्बाला। हरियाणा में अम्बाला के मुलाना में स्थित मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। उसने बाथरूम में कपड़ों से गले में फंदा लगाया। पता चलने पर डॉक्टर्स ने लाश को वहां से निकाला। वह कपड़ा व्यापारी यमुनानगर का रहने वाला था। जगाधरी में अपनी दुकान चलाता था।

COVID-19 Infected Cloth Merchant Ends life in the bathroom of medical college Haryana

जानकारी के अनुसार, बीते 13 जून को उसके सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके उपरांत उसे यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके परिवार के लोगों को भी आइसोलेट किया गया। दो दिन पहले उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई, उसे वेंटिलेटर की जरुरत पड़ने लगी। जिसके चलते यमुनानगर से मुलाना रेफर किया गया। मुलाना में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां गुरुवार को उसने बाथरूम जाने के लिए वेंटिलेटर हटवाया था।

COVID-19 Infected Cloth Merchant Ends life in the bathroom of medical college Haryana

अस्पताल के कर्मियों का कहना है कि, बाथरूम में ही उसने खुद को खत्म कर लिया। सब उसे खोज रहे थे, जब काफी देर तक नहीं मिला तो बाथरूम खुलवाया गया। जहां उसका शव कपड़ों के फंदे से लटका हुआ था। उसने शायद घबराहट में जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वहीं रखवा दिया है। उसका संस्कार भी जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। डॉक्टर्स ने कहा कि, पहले वो यमुनानगर में ही भती हुआ था। तबियत ज्यादा बिगड़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में रेफर कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+