हरियाणा में अब तक मिले 185 कोरोना मरीजों में 74 बाहर के, जानें कितने ठीक होकर घर पहुंचे

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 185 तक पहुंच गया। यह संक्रमण कुल 22 जिलों में से अब तक 20 में दस्तक दे चुका है। इसके तेजी से फैलने के पीछे तबलीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार संक्रमित पाया जाना रहा है। अब तक कुल मरीजों में आधे से ज्यादा जमाती ही हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित जमातियों की संख्या 116 तक पहुंच चुकी है।

हरियाणा में 74 कोरोना मरीज बाहर के

हरियाणा में 74 कोरोना मरीज बाहर के

भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की वजह से इस राज्य में अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा रिकवर किए गए लोगों की संख्या 29 है। ठीक हुए लोगों में से ज्यादातर को घर भेजा जा चुका है। पहला मरीजा पाए जाने के बाद से आज यानी सोमवार तक पूरे राज्य में कोरोना के कुल 185 केस दर्ज हुए। इन मामलों में 74 लोग हरियाणा से बाहर के हैं। जिनमें से ज्यादातर को यहां की अलग-अलग मस्जिदों एवं गांवों से पकड़ा गया।

​विभिन्न इलाकों से 10 विदेशी सं​क्रमित मिले

​विभिन्न इलाकों से 10 विदेशी सं​क्रमित मिले

सरकार की ओर से बताया गया कि, राज्य में 10 विदेशी सं​क्रमित मिले हैं। इनमें श्रीलंका से छह, जबकि नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अलावा हरियाणा में 64 नागरिक दूसरे प्रांतों के हैं। जिनमें यूपी के 11, हिमाचल के 10, तमिलनाडु के 7, पश्चिम बंगाल के 4, केरल के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, महाराष्ट्र के 6, जम्मू के 3, मध्य प्रदेश के 2, आंध्र के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का 1-1 नागरिक संक्रमित है। इनमें से अधिकतर का ताल्लुक तबलीगी जमात (निजामुद्दीन मरकज) से है।

अब यहां 11 स्पेशल कोविड हॉस्पिटल

अब यहां 11 स्पेशल कोविड हॉस्पिटल

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से घोषित किया गया है कि, राज्य के 11 अस्पतालों को कोविड स्पेशल अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इन अस्पतालों में सिर्फ कोरोना पीड़ितों को लाया जाएगा। इन लोगों के लिए 2900 बेड रिजर्व किए गए हैं। माना जा रहा है कि, हरियाणा सरकार द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अस्पताल में आने वाले सामान्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।

हाॅट स्पॉट घोषित जिले से 450 सैंपल लिए जाएंगे

हाॅट स्पॉट घोषित जिले से 450 सैंपल लिए जाएंगे

सरकार ने यह भी कहा कि, बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए हरियाणा भर में 14 अप्रैल तक 6500 सैंपल लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूबे में अब तक 3 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की थी। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों में ज्यादा मरीज सामने आए हैं, उस हर जिले से 450 सैंपल लिए जाएंगे।

गुरुग्राम में फेस मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

गुरुग्राम में फेस मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

इधर, राज्य के गुरुग्राम में लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जो कोई ऐसा नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, हाल ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हिसार के 63 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। गुरुग्राम जिला कोरोना पॉजिटिव केसेस के मामले में सूबे में नंबर-1 पर चल रहा है। हालांकि, यहां अब तक 9 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+