हरियाणा के इन 9 जिलों में आज से वीकेंड लॉकडाउन, सिर्फ़ जरूरी सेवाओं की अनुमति
सोनीपत। हरियाणा के 9 जिलों में आज रात 10 बजे से वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इन जिलों में पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। सिर्फ़ जरूरी सेवाओं के लिए ही आवाजाही की अनुमति होगी।

वहीं, कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल एवं अन्य जरूरी इंतजामों के लिए मचे कोहराम के बीच हरियाणा सरकार का बड़ा बयान आया है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि, अब ऐसा कोई भी अस्पताल, जिसे एस-3 पोर्टल पर सूचीबद्ध नहीं किया गया है, को कोरोना मरीजों का उपचार करने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसे किसी अस्पताल में कोरोना मरीज पाए जाते हैं.. तो उल्लंघन करने पर अस्पताल के मालिकों के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अस्पतालों के लिए जरूरी नियम
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, अस्पतालों में पूर्व स्वीकृति के बिना कोरोना मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की मनाही है। सरकार की ओर से कहा गया है कि, कानूनी ताकत का प्रयोग करते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा जिम्मेदारों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications