नौकरी मांगने वाले युवक को खट्टर ने लगाई डांट, वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने कसा तंज

करनाल। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक नए विवाद में फंस गए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर वीडियो शेयर खट्टर पर निशाना साधा है। वीडियो में सीएम खट्टर करनाल के एक व्‍यक्ति को डांट लगा रहे हैं। मामला 22 जुलाई का बताया जा रहा है जब करनाल में सीएम खट्टर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी कार्यक्रम में टीपी अरोड़ा नाम का एक शख्‍स आया और खट्टर को नौकरी दिलाने का वादा याद दिलाने लगा। इस पर खट्टर ने उसे कहा, 'मैं यहां तुम्‍हारे लिए बैटा हूं। हाथ-पैर नहीं हैं तुम्‍हारे, कमाओ-खाओ तुम्‍हारे के लिए कोई सरकारी नहीं है।

Congress slams Manohar Lal Khattar for refusing promised job to man

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खट्टर युवक को डांटने के बाद चल पड़ते हैं। इस पर वह कहता है, 'सर, फिर आप ने मुझसे झूठ क्यों बोला।' इसके बाद सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को वहां से ले जाते हैं।

मनोहर लाल खट्टर और टीपी अरोड़ा के बीच बहस का यह वीडियो रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'क्या किसी मुख्यमंत्री के लिए नौकरी मांगने वाले युवक को इस तरह डांटना उपयुक्त है और वह भी अपने ही निर्वाचन क्षेत्र करनाल में? चूंकि बेरोजगार लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी नेता उन्हें झिड़क रहे हैं।'

कुछ इसी प्रकार का मामला कुछ दिनों पहले उत्‍तराखंड में भी सामने आया था। राज्‍य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता दरबार लगा रहे थे। इस दौरान एक महिला टीचर ने सीएम के सामने मजबूरी बताते हुए ट्रांसफर की गुहार लगाई। दोनों के बीच कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि रावत ने जनता दरबार के दौरान ही महिला टीचर को सस्‍पेंड करने का आदेश दे दिया।

उत्‍तरा पंत बहुगुणा नाम की महिला के साथ रावत की तीखी नोक-झोंक का वीडियो काफी वायरल हुआ था। महिला टीचर ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं अपना काम ईमानदारी के साथ अनुशासन में रहकर कर रही थी। मैं भ्रष्टाचार से परेशान आ चुकी थी। कोई अधिकारी मेरी बात नहीं सुन रहा था। इस वजह से मैं सीएम के जनता दरबार में गई थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+