Haryana Election 2024: कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर जताया भरोसा, थानेसर से दी टिकट
Haryana Election 2024: कांग्रेस ने अशोक अरोड़ा को थानेसर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इस खबर के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अशोक अरोड़ा का बयान
उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यहां से प्रत्याशी बनाकर थानेसर विधानसभा की जनता के बीच में भेजा है।"

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री होंगे। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि अशोक अरोड़ा का कांग्रेस में थानेसर विधानसभा से टिकट कट चुका है। इस पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का प्रोपेगेंडा था ताकि कांग्रेस पार्टी के समर्थक कमजोर हो सकें, लेकिन हमारे समर्थकों में बहुत हौसला है और हम दिन-रात जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब हम बदलाव करेंगे और आने वाले समय में निश्चित तौर पर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
कांग्रेस पार्टी ने बीती रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें अशोक अरोड़ा को थानेसर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। इस घोषणा के बाद रात से ही उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था जो उन्हें बधाई देने आए थे।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि निश्चित तौर पर हरियाणा में आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर तंज कसा है उन्होंने कहा कि आप लोग हिसाब लगा सकते हैं कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ही सुरक्षित सीट की तलाश में लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आए हैं ऐसे में पूरे प्रदेश में इनका क्या जनाधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications