जुलाना सीट से Vinesh Phogat ने दाखिल किया नामांकन, बोलीं- दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए

Vinesh Phogat News: मशहूर पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने जुलाना सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, 'मैंने पहलवानी करते हुए सीखा है कि दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।'

जींद की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने बुधवार 11 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले नामांकन रैली में शामिल हुईं। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई है। साथ ही, उन्हें 86 कांग्रेसियों का समर्थन भी मिला, जो जुलाना सीट से टिकट मांग रहे थे।

Vinesh Phogat

नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने कहा, "हम मेहनत कर रहे हैं। मैंने पहलवानी करते हुए सीखा है कि दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए...हम सरकार में आकर हर वर्ग के भले के लिए मेहनत कर रहे हैं। जुलाना के लोगों ने मुझे बहू से ज्यादा बेटी माना है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।"

इतना ही नहीं, फोगाट ने आगे कहा कि सिर्फ खेल ही नहीं, मैं सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी सुविधाएं मुहैया कराऊंगी। मैं विधानसभा में लोगों के मुद्दे उठाऊंगी। जब हमने जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया, तो विरोध प्रदर्शन की अनुमति हमें दो भाजपा नेताओं द्वारा प्रदान की गई थी... हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बड़ी जीत होगी। केवल जुलाना ही नहीं पूरे हरियाणा में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनने जा रही है। लोगों ने मन बना लिया है। हरियाणा के जन जन ने ठाना है कांग्रेस पार्टी की सरकार को लाना है और भाजपा को हरियाणा से भगाना है। जुलाना से हमारी बहन विनेश फोगाट को बड़ी जीत दिलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+