Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने साधा विपक्ष निशाना, कहा- संविधान बदलने का हो रहा है दुष्प्रचार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री गुरुवार को उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे।

haryana news

नायब सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भी बड़ी महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिलाएं न केवल एक सभ्य परिवार बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के विकास को एक नई दिशा दी थी। वे दिन-रात हर व्यक्ति के विकास के लिए चिंता करते थे। हर गांव में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का कार्य उन्हीं के कार्यकाल में पूरा हुआ था और गांवों में इस प्रकार के ढांचागत विकास करने के मामले में हरियाणा पहले नंबर पर था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से कांग्रेस को संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Haryana: 31 अगस्त को सरकारी तौर पर मनाया जाएगा विमुक्त दिवस, सीएम सैनी ने की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+