हरियाणा: BJP के डर से घबराए हुए हैं कांग्रेस नेता, चुनाव लड़ने की नहीं जुटा पा रहे हिम्मत, बोले सीएम सैनी
Nayab Singh Saini: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर जमकर हमला भी कर रही हैं। इस बीच हरियाणा के मु्ख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बीजेपी के डर से कांग्रेस के लोग घबराए हुए हैं। कांग्रेस के नेता एक दूसरे को चुनाव लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं ताकि वे खुद हार से बच जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करना है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: सीएम नायब सिह सैनी ने पेंशन घोटाले मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश, कई अधिकारियों पर गिरेगी गाज












Click it and Unblock the Notifications