हरियाणा: सीएम नायब सिह सैनी ने पेंशन घोटाले मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश, कई अधिकारियों पर गिरेगी गाज
हरियाणा में बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन में घोटाले का मामला एक बार फिर गरमा गया है। घोटाले की गाज अब विभागों के अधिकारियों पर भी गिरेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद ही नायब सिंह सैनी ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे।
इस मामले को लेकर सीएम सैनी ने कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। विकास एवं पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आरोप है कि बुजुर्गों को पेंशन की सिफारिश के लिए गठित जांच समिति में शामिल इन अधिकारियों ने गलत तरीके से अपात्र लोगों को पेंशन जारी कराई। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग की महानिदेशक आशिमा बराड़ ने सभी संबंधित विभागों के महानिदेशकों को आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा सीएम नायब सैनी ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, नेताओं ने एक बार फिर मोदी सरकार का लिया संकल्प












Click it and Unblock the Notifications