Haryana Polls: हरियाणा कैबिनेट में विधानसभा भंग करने को मंजूरी, चुनाव से पहले CM सैनी देंगे इस्तीफा
Haryana Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच हरियाणा की नायाब सैनी सरकार से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। आज शाम हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक में विधानसभा भंग करने के फैसले पर मंजूरी दी गई है।
हरियाणा कैबिनेट ने विधानसभा को भंग करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने पद से इस्तीफा देंगे। साथ ही राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को इस्तीफा सौंपते हुए विधानसभा भंग करने की सिफारिश करेंगे।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से उम्मीदवार हैं।
संवैधानिक संकट का हल
दरअसल, हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था। संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के तहत दो विधानसभा सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतराल नहीं होना चाहिए। इसलिए सरकार को 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलानी जरूरी थी।
ऐसे में संवैधानिक संकट टालने के लिए मुख्यमंत्री को राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी। संवैधानिक रूप से छह महीने में एक बार विधानसभा सत्र बुलाना अनिवार्य है, जिससे यह संकट पैदा हुआ है।
कैबिनेट भंग करने का कारण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवैधानिक संकट टालने के लिए राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था और संवैधानिक रूप से छह महीने में एक बार सदन की बैठक बुलाना जरूरी होता है। ऐसे में अब चुनाव के परिणामों के बाद अगली सरकार बनने तक राज्यपाल उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौपेंगे।












Click it and Unblock the Notifications