हरियाणा : मनोहर सरकार का ऐलान, फसल खरीद का किसानों के खाते में सीधा जाएगा दाम

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग ली, जिसमें कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया गया। मीटिंग में लगभग 400 करोड़ रुपये की कई विभागों की ओर से खरीद की जाने वाली वस्तुओं को हरी झंडी दी गई है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल यानी कल से शुरू होने वाली रबी खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों और आढ़तियों को फसल खरीद प्रकिया में किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

haryana cm manohar lal

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार फसल खरीद (MSP) का पेमेंट सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा। आढ़ती और किसान के बीच का भुगतान उनके बीच का मसला है, सरकार किसान को सीधा भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ हैं और किसानों की फसल का दाम एमएसपी पर सीधा उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसके अलावा सीएम ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य की स्कूलों को वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम में बदलने की जरूरत है। इसके लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। इसी तरह से स्कूलों में आउटडोर और इनडोर गेम्स के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की खेलकूद किट खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

पंजाब में बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निंदनीय करार दिया और कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा हक है। वहीं पार्ले जी बिस्कुट और काका नमकीन कंपनी के प्रतिनिधियों से हुई मीटिंग के बारे में बताते हुए मनोहर लाल ने कहा कि बाजरा की खपत बढ़ाने के संबंध में दोनों कंपनियों से चर्चा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+