मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चिल्ड्रेंस डे पर दी बधाई, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
बाल दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के सभी बच्चों को बधाई दी है। मनोहर लाल खट्टर ने बधाई देते हुए क हादेश के सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस पर ढेर सारा स्नेह एवं आशीर्वाद!भविष्य में भारत के गौरव को और आगे ले जाने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मैं कामना करता हूँ।
ChildrensDay पर भारत के मजबूत आधार के रूप में बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार देने का संकल्प लेना होगा ताकि वो नवीन भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें तथा भारत की विराट सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। संयोगवश 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

भारत में बाल दिवस की शुरुआत की बात करें तो इसे 1954 से मनाया जा रहा है। 1954 को पहली बार 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया था। बाल दिवस को मनाने का मुख्य मकसद बच्चों के अधिकार और शिक्षा को आगे बढ़ाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाल दिवस की शुरुआत देशभर में हुई है। लेकिन 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद हर वर्ष बाल दिवस की लोकप्रियता बढ़ती गई।
पंडित नेहरू ने कहा था कि आज के बच्चे भारत का कल का भविष्य बनाएंगे। बाल दिवस मनाने के पीछे मूलभूत कारण बच्चों के अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। बच्चों की क्या जरूरत है, उनका कल्याण कैसे हो सकता है, इस बात का ध्यान रखा जाता है।
बता दें कि देशभर के स्कूलों में बाल दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ स्कूलों में बच्चों के लिए मनोरंजक शो का भी आयोजन किया जाता है। कुछ स्कूलों में बाल दिवस की छुट्टी होती है या फिर हाफ डे कर दिया जाता है। बच्चों को स्कूलों में त्योहार भी दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications