मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेना दिवस पर जवानों की वीरता को किया सलाम
देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों की वजह से करोड़ो देशवासी अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। देश के वीर जवान निस्वार्थ भाव से देश की सीमा की रक्षा करते हैं। आज इन वीर जवानों को पूरा देश भारतीय सेना दिवस के मौके पर सैल्यूट कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इन वीर जवानों को इस मौके पर सैल्यूट किया है।
मनोहर लाल खट्टर ने थल सेना दिवस की बधाई देते हुए कहा 'थल सेना दिवस' पर माँ भारती के उन सभी योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करता हूँ जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। अदम्य शौर्य के प्रतीक हमारे जवानों की वीरता एवं साहस पर देश को गर्व है। माँ भारती के वीर सपूतों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि आज के दिन यानि 15 जनवरी को हर वर्ष भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम करियप्पा के सम्मान के तौर पर याद किया जाता है। एम करियप्पा आजाद भारत के पहले आर्मी चीफ थे। आज के दिन 1949 में हे करियप्पा को देश का पहला मुख्य कमांडर बनाया गया था। आज के दिन देश की सेना पूरी तरह से ब्रिटिश सेना से आजाद हो गई थी। हर वर्ष 15 जनवरी को सेना के जवानों की बहादुरी, शौर्य और समर्पण के जश्न के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन थल सेना अपनी शक्ति का प्रदर्श करती है। 15 जनवरी को खास परेड का भी आयोजन किया जाता है। दिल्ली सहित सभी मुख्यालयों में इस परेड का आयोजन किया जाता है। दिल्ली की छावनी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में भी परेड का आयोजन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications